झांसी में एक्टर राजपाल यादव बोले-'तिहाड़ में खुदको हंसता था':सुप्रीम कोर्ट केस पर कहा-तनाव तो बचपन से नहीं रहा, जो फैंसला आएगा सबके लिए अच्छा होगा
झांसी में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपना है, देश अपना है और हम देश के हैं। जो भी फैसला होगा, वह सबके हित में होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में खुद को हंसाया। बोले तनाव तो बचपन से नहीं रहा। हालांकि कोर्ट के मामले में उन्होंने कहा कि इस पर ज्यादा कुछ बोलना ठीक नहीं रहेगा। जो भी परिणाम आएगा, वह सबके सामने होगा। राजपाल यादव गुरुवार रात करीब आठ बजे झांसी के सिविल लाइंस स्थित हाल ही में शुरू हुए ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन पर पहुंचे थे। उनके आने की जानकारी मिलते ही फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। राजपाल यादव ने भी फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और मीडिया से बातचीत की। बोले- झांसी स्पेशल है, 26 साल से रामराजा और पीताम्बरा आ रहा झांसी से अपने जुड़ाव के बारे में राजपाल यादव ने कहा कि यह शहर उनके लिए हमेशा से खास रहा है। उनके कई मित्र और गुरुभाई झांसी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 26 साल से झांसी के नजदीक रामराज दरबार और पीतांबरा माई के दर्शन करने आते रहे हैं। झांसी से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए उन्होंने शहर स्पेशल बताया और बोले यहां के लोगों से हमेशा से जुड़ा रहा हूं। केस पर बोले- तनाव तो बचपन से ही कम है सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर तनाव के सवाल पर राजपाल यादव ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "तनाव तो बचपन से ही कम है।" वहीं, तिहाड़ जेल में समय बिताने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तब खुद को हंसता था। कानूनी मामले पर उन्होंने दोहराया कि यह न्यायालय से जुड़ा है और इस पर फिलहाल ज्यादा बोलना ठीक नहीं रहेगा। बोले कोर्ट का जो फैंसला आएगा आप लोगों के सामने होगा। बस अपना प्यार यूं ही बनाएं रखिए। 12 फिल्में पाइप लाइन में, हर दूसरे महीने दिखेंगे अपनी आगामी फिल्मों को लेकर राजपाल यादव ने कहा कि दर्शकों को अब हर दूसरे महीने उनकी एक फिल्म देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनकी करीब 12 फिल्में पाइपलाइन में हैं। यानी आने वाले समय में वह लगातार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। मीडिया से बातचीत के अंत में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म के डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा, "जो भी लाना, दो लाना।" उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)