झांसी में कारोबारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला:दुकान पर जाते समय दबंगों ने घेरकर पीटा, हाथ-पैर तोड़े, 14 पर केस
झांसी में दुकान पर जा रहे कारोबारी पर दबंगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पीट-पीटकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए और मरणासन हाल में कर दिया। तभी घरवालों पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने लहूलुहान हाल में उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बड़े भाई ने सदर थाना में 14 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुई। दुकान पर जा रहे थे कारोबारी सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिमराहा मोहल्ला निवासी विजय राय भट्टागांव में दुकान चलाते हैं। बड़े भाई मनोज कुमार राय ने पुलिस को बताया- 15 अक्टूबर को भाई विजय घ से दुकान पर जा रहे थे। रेलवे पुलिया से पहले कच्चे रास्ते पर घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी समेत लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीट पीटकर हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। इस दौरान विजय कुछ लोगों के साथ पहुंच गया। तब आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। लहूलुहान हाल में मनोज अपने भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि विजय का मोबाइल फोन और नकदी भी गायब है। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को सिमराहा निवासी शुभम राय, नितिन राय, शैलेश राय, सुमित राय उर्फ रानू, सागर, रवि राय, योगेश अहिरवार, अखलेश राय, अवधेश, सुरेंद्र राय, अंकित सहारिया, नरेंद्र राय समेत दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)