झांसी में किशोरी ने की आत्महत्या:परिवार कन्या भोज में गया था, पुलिस जांच में जुटी

Oct 19, 2026 - 15:18
0
झांसी में किशोरी ने की आत्महत्या:परिवार कन्या भोज में गया था, पुलिस जांच में जुटी
झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के औपारा गांव में 16 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिवार के सदस्य कन्या भोज में शामिल होने गए थे। जानकारी के मुताबिक, लड़की की पहचान धीरज सिंह यादव की बेटी प्रियंका उर्फ महक (16) के रूप में हुई है। परिवार के लोग सिया गांव में कन्या भोज में शामिल होने गए थे। इसी दौरान प्रियंका ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर चिरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लड़की के आत्महत्या करने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User