अयोध्या के 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन और भोज:30 हजार बालिकाओं के सम्मान का लक्ष्य, 20 अक्टूबर को भी होंगे कार्यक्रम
अयोध्या में शारदीय नवरात्र के अवसर पर बालिकाओं के सम्मान के लिए बाल विकास विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत सोमवार को जिले के करीब 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन और भोज कराया गया। बाकी केंद्रों पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार विभाग ने जिले में 30 हजार बालिकाओं के पूजन और भोज का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत छह वर्ष तक की बालिकाओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चियों को आमंत्रित कर उन्हें भोजन करा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सम्मान बढ़ाना और समाज में उनके महत्व को लेकर जागरूकता पैदा करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराया जा रहा कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को पूड़ी, सब्जी, खीर, फल और मिष्ठान परोसे जा रहे हैं। इसके साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा, कपड़े और अन्य उपहार देकर उनका सम्मान किया जा रहा है। विभाग ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। पिछले नवरात्र से 5 हजार अधिक बालिकाओं के पूजन का लक्ष्य सीडीपीओ अनीता सोनकर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन के साथ भोज का आयोजन किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हो और उनके महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़े। विभागीय अनुमान के मुताबिक, पिछले चैत्र नवरात्र में जिले में करीब 25 हजार बालिकाओं का पूजन और कन्या भोज कराया गया था। इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 30 हजार किया गया है। सभी संबंधित कर्मियों को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)