झांसी में मां काली के आगमन पर शोभायात्रा:महिलाओं ने घरों बाहर बनाई रंगोली, गाजे-बाजे संग झूमे श्रद्धालु
झांसी में गुरसराय के पटकाना मोहल्ले में विराजमान होने वाली मां काली की आगमन शोभायात्रा शनिवार को उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे, घोड़े और बैंड-बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं ने घरों के बाहर रंगोली बनाकर और पुष्पवर्षा कर मां काली का स्वागत किया। शोभायात्रा रामनगर रोड से शुरू होकर डीआर सिंह तिराहा, पानी की टंकी, टीचर्स कॉलोनी और गांधी नगर होते हुए पटकाना मोहल्ले स्थित मां काली के प्रांगण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने रास्ते में पानी छिड़ककर और फूल बिछाकर मां का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 अक्टूबर से श्रद्धालु मां काली के दर्शन कर सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)