झांसी में मेघनाथ की जगह रावण के पुतले को जलाया:हनुमान ने उड़कर जलाई सोने की लंका, जमकर हुई आतिशबाजी, देखे 15 तस्वीरें
झांसी में मंगलवार को धूमधाम से दशहरे का पर्व मनाया गया। किला के नीचे बने क्राफ्ट मेला ग्राउंड में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन हुआ। इस दौरान मंच से मेघनाथ के दहन की घोषणा की गई, लेकिन गलती से रावण का 70 फुट ऊंचा पुतला दहन हो गया। महज 30 सेकेंड में पुतला जलकर राख हो गया। यहां भगवान हनुमान आकाश में उड़कर लंका पहुंचे और अपनी पूंछ से सोने की लंका में आग लगा दी। यह दृश्य देखकर लोग आनंदित हो उठे। रावण दहन के दौरान लगभग दो घंटे तक जमकर आतिशबाजी हुई। इससे आसमान रंग बिरंगा हो गया। आतिशबाजी ने सबका मनमोह लिया। प्रभु श्रीराम और रावण के बीच युद्ध हुआ। इसके अलावा सदर बाजार में भी रावण दहन हुआ। अब देखें तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)