झांसी में नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव:तीन किलोमीटर रोड शो कर पहुंचे कमिश्नरी कार्यालय, दस प्रस्तावक रहे साथ

Oct 03, 2026 - 14:03
0
झांसी में नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव:तीन किलोमीटर रोड शो कर पहुंचे कमिश्नरी कार्यालय, दस प्रस्तावक रहे साथ
झांसी में इलाहाबाद-झांसी स्नातक शिक्षक विधायक चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव शनिवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया। नामांकन के बाद डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना और उनके भविष्य को सरकार की तानाशाही से बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User