झांसी में नेत्रहीन वृद्धा नाले में गिरी, मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, शव निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में बाबई रोड पर एक हादसा हो गया। सोमवार शाम करीब 3:30 बजे गंदे नाले के चैक डैम में पैर फिसलने से 88 साल की नेत्रहीन वृद्धा बारीबाई की मौत हो गई। वह अकेले शौच के लिए जा रही थीं। रपटे पर रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ। वृद्धा को नाले में गिरते देख उनके 8 साल के पोते ने छत से शोर मचाया। पड़ोसी रवि वर्मा ने बताया कि बारीबाई जन्म से ही अंधी थीं। उनके बेटे की पत्नी पिछले 10 दिनों से गायब है, जिससे बेटा काफी परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को बुलाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम गहरे पानी से शव निकालने की कोशिश कर रही थी। रपटे पर रेलिंग न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)