प्रतापगढ़ में ग्रामीण परेशान:हीरागंज नाले पर पुल बनाने की मांग उठाई, बोले- आने-जाने में परेशानी

Oct 12, 2026 - 19:27
0
प्रतापगढ़ में ग्रामीण परेशान:हीरागंज नाले पर पुल बनाने की मांग उठाई, बोले- आने-जाने में परेशानी
प्रतापगढ़: बाबागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत उतरार के सिटकहिया गांव में हीरागंज नाले पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने कई बार बाबागंज विधायक विनोद सरोज को प्रार्थनापत्र दिया। विधायक विनोद ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मांग पर अधिकारियों को कई बार पत्र भी भेजे। नाले पर पुल न होने से लोगों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बरसात के दिनों में संकट की स्थिति बनी रहती है। पुल का निर्माण होने से बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा मिल सकती है। क्षेत्रवासियों ने गंभीर मुद्दे का निराकरण कराए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User