झांसी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर:जरूरतमंदों को मिले निशुल्क चश्मे, मोतियाबिंद मरीजों की हुई पहचान
झांसी में गुरसराय ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौकरी में शार्प साइट नेत्र चिकित्सालय, झांसी के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संयोजन भगवती शरण कौशिक और समाजसेवी चिंतामन जायसवाल ने किया। शिविर में 105 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 20 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 25 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इनमें से 15 लोगों को ऑपरेशन के लिए झांसी भेजा गया। शिविर में भूपेंद्र यादव, आदर्श खरे, विष्णु दुबे और डॉ. राम यादव ने मरीजों की जांच की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर रमाकांत पटेल, हिमांशु पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)