सहारनपुर में हत्या के प्रयास में 4 अरेस्ट:बुलेट में टक्कर मारकर सड़क पर गिराया, कनपटी पर पिस्टल लगाकर किया था अपहरण

Oct 06, 2026 - 17:25
0
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में 4 अरेस्ट:बुलेट में टक्कर मारकर सड़क पर गिराया, कनपटी पर पिस्टल लगाकर किया था अपहरण
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में बुलेट सवार युवक को कार से टक्कर मारकर गिराने, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट करने, कनपटी पर पिस्टल लगाकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो कारें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन हरिद्वार के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के हसरत अली ने 6 जून 2026 को नागल थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि शाहनवाज निवासी बुड्ढाहेड़ी, थाना पथरी, हरिद्वार और उसके साथियों ने उसके भाई इसराइल की बुलेट बाइक की स्विफ्ट कार से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इसराइल सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से इसराइल के साथ लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की। उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाई और जबरन उसे कार में डालकर अपने साथ ले गए। तहरीर के आधार पर नागल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को टीम ने नंदनपुर गांव के सामने मंदिर के पास से चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहनवाज, गुलफाम उर्फ गुल्लू, महबूब और मुजम्मिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो सफेद रंग की कारें भी बरामद की हैं। इनमें एक स्विफ्ट कार और दूसरी बलेनो कार है। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहन मुकदमे से संबंधित घटना में इस्तेमाल किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User