झांसी में फांसी झूले युवक को पुलिस ने बचाया:15 हजार का कर्ज चुकाने के लिए मां से मांगे थे रुपए, नहीं मिले तो उठाया कदम
झांसी में महज 15 हजार रुपए का कर्ज एक युवक के लिए इस कदर परेशानी का कारण बन गया कि उसने अपनी जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की जान बचा ली। घर का मुख्य गेट बंद होने पर पुलिसकर्मियों ने छत की सीमेंट शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और युवक को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के तिलैथा खुर्द गांव की है। यहां रहने वाला 26 वर्षीय मुकेश रैकवार कथित तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते तनाव में था। मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 में तैनात उपनिरीक्षक हरिराम सिंह, पुष्पेंद्र कुमार और भूपेंद्र यादव की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घर का मुख्य गेट बंद मिलने पर पुलिसकर्मियों ने देर किए बिना छत की सीमेंट शीट तोड़ी और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद युवक को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 15 हजार रुपये के कर्ज से था परेशान मुकेश के भाई धर्मेंद्र रैकवार के मुताबिक, उसका भाई करीब 15 हजार रुपये के कर्ज को लेकर परेशान चल रहा था। रविवार शाम मुकेश ने अपनी मां गणेशी रैकवार से रुपये मांगे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मां रकम का इंतजाम नहीं कर सकीं। इसके बाद मुकेश ने खुदकुशी की कोशिश की। दो साल की बेटी का पिता है मुकेश मुकेश शादीशुदा है और उसकी दो साल की बेटी परी है। घटना के बाद से परिवार के लोग चिंतित हैं। समय पर सूचना मिलने और डायल 112 की टीम की तत्परता से युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया जा सका। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)