झांसी में रोड एक्सीडेंट, सफाईकर्मी का सिर धड़ से अलग:ड्यूटी जाते हुए हुआ हादसा, 10 फीट दूर मिला सिर, ट्रक चालक फरार
झांसी में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार सफाईकर्मी को रौंद दिया। ट्रक का पहिया सफाई कर्मी की गर्दन के ऊपर से निकल गया। सफाई कर्मी का सिर धड़ से अलग होकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। जबकि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। करीब 200 मीटर तक बाइक सड़क पर घिसटती रही और चिंगारी उठती रही। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुआ। सफाई कर्मी ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने बाइक नंबर से शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी। 2 तस्वीरें देखिए… बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे बड़ागांव थाना क्षेत्र के महाराजपुरा निवासी ब्रज लाल कुशवाहा 50 गुरसराय ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। झांसी-कानपुर हाईवे के ग्वालियर रोड पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। जबकि उनकी बाइक ट्रक में आगे के हिस्से में फंस गई। चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान ट्रक का अगला पहिया ब्रज लाल की गर्दन के ऊपर से निकल गया। बाइक के नंबर से शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी इससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया और करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। कुछ दूरी पर ट्रक को खड़ाकर चालक फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक के नंबर से शिनाख्त की। फिर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ब्रजलाल के परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)