झांसी में सड़क हादसे में छात्र की मौत:बाइक से दोस्त को लेकर आ रहा था, बेकाबू कार ने उड़ाया, ग्वालियर में दम तोड़ा

Oct 17, 2026 - 20:28
0
झांसी में सड़क हादसे में छात्र की मौत:बाइक से दोस्त को लेकर आ रहा था, बेकाबू कार ने उड़ाया, ग्वालियर में दम तोड़ा
झांसी में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वह स्कूटी से दोस्त को लेकर आ रहा था। रास्ते में तेज गति में आ रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। जिनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन दोनों को ग्वालियर ले गए। जहां पर इलाज के दौरान रंजीश कुशवाहा (26) की मौत हो गई। परिजन शव लेकर शनिवार को झांसी पहुंच गए। आज झांसी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं, दोस्त का इलाज चल रहा है। हादसा सीपरी बाजार रेलवे ओवरब्रिज पर हुआ था। 4 बहनों का इकलौता भाई था रंजीत कुशवाहा (26) पुत्र लखन कुशवाहा टोड़ीफतेहपुर कस्बे के बड़ागंज मोहल्ले का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी 4 बहनें रचना, आरती, पूजा और सरस्वती की शादी हो चुकी है। पिता लखन कुशवाहा खेती किसानी के साथ मजदूरी करते हैं। मृतक के जीजा भरत कुशवाहा ने बताया- मेरा साला रंजीत कुशवाहा अविवाहित था। वह झांसी में आंतिया तालाब के पास किराए से रहकर कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था। सबकुछ ठीक चल रहा था। दोस्त को लेने गया था जीजा ने आगे बताया- गुरुवार देर रात लगभग 2:30 बजे साला अपने दोस्त सत्यम दांगी को लेने सीपरी बाजार गया था। वहां से उसे लेकर लौट रहा था। सीपरी बाजार पुल पर तेज गति में आ रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान साले रंजीत की मौत हो गई। शनिवार को शव लेकर झांसी पहुंचे। अब पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User