मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर 3.20 लाख की ठगी:गलत वीजा थमाकर दो युवकों को विदेश भेजा, एयरपोर्ट से लौटे; आरोपी गिरफ्तार

Oct 17, 2026 - 20:28
0
मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर 3.20 लाख की ठगी:गलत वीजा थमाकर दो युवकों को विदेश भेजा, एयरपोर्ट से लौटे; आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती में मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से 3.20 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक मलेशिया पहुंचे, लेकिन वीजा वैध नहीं होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट से ही भारत लौटना पड़ा। रुपए वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शनिवार शाम 7 बजे पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। मलेशिया एयरपोर्ट से लौटना पड़ा शिकायतकर्ता सादिक अली निवासी भवानीपुर और मोहम्मद तारिक निवासी मौलागंज चौहट्टा, जनपद गोंडा के अनुसार, आरोपी इद्रीश ने उन्हें मलेशिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि दोनों को मलेशिया भेज दिया गया, लेकिन वहां एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उनका वीजा वैध नहीं पाया गया। इसके चलते उन्हें प्रवेश नहीं मिला और भारत लौटना पड़ा। रुपए मांगने पर धमकी देने का आरोप पीड़ितों का आरोप है कि भारत लौटने के बाद उन्होंने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवकों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली भिनगा पुलिस ने की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भिनगा पुलिस ने शनिवार को आरोपी इद्रीश पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी टड़वा बनकटवा, थाना कोतवाली भिनगा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User