झांसी में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत:बहन के घर जा रहा था, गाड़ी की टक्कर के बाद गड्ढ़े में गिरी बाइक
झांसी में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत हो गई। वह बाइक से बहन के घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक गड्ढ़े में जा गिरी। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे मोंठ सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाइवे पर हुआ है। बड़ी बहन के घर से लौट रहा था मृतक का नाम रविंद्र कुमार उर्फ लल्ला (24) पुत्र तुलाराम यादव था। वह एरच थाना क्षेत्र के करगुवां खुर्द गांव का रहने वाला था। मृतक के मामा कृपाल सिंह- रविंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पिता के साथ खेती किसानी करता था। उससे बड़ी 3 बहन दीपू, पूजा और प्रियंका की शादी हो चुकी है। रविंद्र अभी अविवाहित था। गुरुवार को वह अपनी बहन पूजा से मिलने उसके ससुराल मध्य प्रदेश के चंदरौल गांव गया था। वहां से दूसरी बहन प्रियंका से मिलने पूंछ जा रहा था। जब वह पूंछ थाना क्षेत्र में फतेहपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे भांजा रविंद्र गड्ढ़े में गिरकर घायल हो गया। आनन फानन में उसे मोंठ सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां पुष्पा और पिता तुलराम यादव बेसुध हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)