झांसी में सिविल इंजीनियर की मौत:बहन बोली- 3 महीने से सैलेरी नहीं मिली, पापा से खर्चा लेता था, मेंटली टार्चर से जान गई
झांसी में प्राइवेट कंपनी में तैनात सिविल इंजीनियर अंकित यादव (25) की मौत हो गई। वह रायबरेली का रहने वाला था। मंगलवार को परिजन झांसी पहुंचे तो लाश देखकर सदमे में आ गए। बहन दीपिका यादव ने आरोप लगाया कि- कंपनी बड़े भाई को 3 महीने से सैलेरी नहीं दे रही थी। कंपनी के अफसर कहते थे कि पेमेंट पास कराओ, तब सैलेरी मिलेगी। पापा से पैसे लेकर भाई 3 महीने से खर्चा चला रहे थे। उनको मेंटली टार्चर किया जा रहा था। इस वजह से भाई की मौत हुई है। हम चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच की जा रही है। पूरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)