नगर निगम की जनसुनवाई में 17 शिकायतें आईं:एक का मौके पर ही समाधान हुआ, अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए
मथुरा में मंगलवार सुबह 10 बजे से 2 तक भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह और प्रियंका सिंह ने शिकायतें सुनीं। वहीं वृंदावन जोन में सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा तथा सिटी जोन के जनरल गंज कार्यालय में अवर अभियंता अजय कुमार ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भूतेश्वर जोन में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें चार शिकायतें सफाई व्यवस्था से संबंधित थीं, जबकि पांच शिकायतें अतिक्रमण और एक शिकायत प्रकाश विभाग से जुड़ी थी। इनमें से सफाई से संबंधित एक शिकायत का निस्तारण जनसुनवाई के दौरान ही कर दिया गया। वृंदावन जोन में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पांच शिकायतें जलकल विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा एक शिकायत निर्माण विभाग और एक शिकायत प्रकाश विभाग से संबंधित रही। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह, अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद, सहायक अभियंता जलकल हेमेंद्र गौतम और अवर अभियंता विद्युत/यंत्रिकी शैलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध समाधान कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)