झांसी में सफाई कर्मियों से मारपीट, हंगामा:कर्मी बोले-बिना बात के फल विक्रेताओं ने की मारपीट, साथी कर्मियों ने दिया धरना

Oct 09, 2026 - 11:38
0
झांसी में सफाई कर्मियों से मारपीट, हंगामा:कर्मी बोले-बिना बात के फल विक्रेताओं ने की मारपीट, साथी कर्मियों ने दिया धरना
झांसी के सीपरी बाजार में शुक्रवार सुबह सफाई करने पहुंचे नगर निगम के सफाई कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि सड़क किनारे फल के ठेले लगाने वालों ने पहले सफाई कर्मी मनोहर के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर पहुंचे उसके मुकद्दम के साथ भी मारपीट की गई। घटना से गुस्साए सफाई कर्मियों ने गुरुनानक देव चौक पर धरना देते हुए सड़क जाम कर दी। इससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सफाई कर्मी मनोहर के मुताबिक, वह सुबह सीपरी बाजार में सफाई करने पहुंचा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के किनारे फल के ठेले लगाने वालों ने उससे सुबह चार बजे आकर सफाई करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मनोहर का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी अपने मुकद्दम को दी। इस पर मुकद्दम मौके पर पहुंचे, लेकिन फल के ठेले लगाने वालों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य सफाई कर्मी और कर्मचारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। सफाई कर्मियों ने गुरुनानक देव चौक पर धरना देकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने और बातचीत के बाद सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User