हमीरपुर के राठ में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी को वापस बुलाने की कोशिश कर रहा था, मां ने उकसाने का लगाया आरोप

Oct 09, 2026 - 11:38
0
हमीरपुर के राठ में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी को वापस बुलाने की कोशिश कर रहा था, मां ने उकसाने का लगाया आरोप
हमीरपुर के राठ कस्बे में मलौंहा रोड निवासी 25 वर्षीय प्रदीप ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की मां रामबाई ने अपनी बहू ज्योति पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। रामबाई के मुताबिक, प्रदीप की शादी इसी साल 21 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश की रहने वाली ज्योति से हुई थी। आरोप है कि ज्योति पिछले करीब तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। प्रदीप उसे वापस घर बुलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। प्लॉट अपने नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप मृतक की मां रामबाई का आरोप है कि ज्योति साथ रहने के बदले प्लॉट अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। उन्होंने बहू को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मजदूरी कर परिवार चलाता था प्रदीप परिजनों के मुताबिक, प्रदीप अपनी मां का इकलौता बेटा था और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। राठ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User