झांसी में स्टंटबाज थाने में लंगड़ाते नजर आए:कान पकड़कर बोले- अब गलती नहीं होगी, चलती कार में लटककर बनाई थी रील
झांसी में चलती कार में स्टंटबाजी करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही दोनों थाने के अंदर लंगड़ाते हुए नजर आए। वे हाथ जोड़कर और कान पकड़कर गिड़गिड़ाने लगे। बोले- साहब गलती हो गई, माफ कर दो।अब कभी वो जिंदगी में स्टंटबाजी नहीं करेंगे और न ही ऐसा कोई वीडियो बनाएंगे। पुलिस ने उनकी कार को भी सीज कर दिया। दोनों ने दो दिन पहले कार का गेट खोलकर लटकते हुए रील बनाई थी। तब से पुलिस उनको ढूंढ़ रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वीडियो जारी किया। इसमें आरोपी पहले स्टंटबाजी करते हुए और फिर थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन 17 अक्टूबर को खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नजर आ रहा है कि मेडिकल रोड पर आजू-बाजू में दो कार चल रही है। दाेनों कार के गेट खोलकर युवक बाहर निकले हुए हैं। कार में गाना बनाकर युवक नाचते हुए खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे। ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। तब पुलिस एक्शन में आ गई। लोगों के सहयोग से वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई। रविवार को फायर स्टेशन के पास से स्टंटबाज कोतवाली के पलक पैलेस के पीछे रहने वाले अंश प्रजापति (21) को गिरफ्तार करके कार को सीज कर दिया गया। वीडियो में दिख रहे दूसरे आरोपी की पहचान मैरी निवासी शिवम अहिरवार उर्फ शिवा वारदात (19) के रूप में हुई। उसके खिलाफ पहले से गंभीर मारपीट का केस दर्ज था। जिसमें वो वांछित थ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे मैरी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभी एक कार और दो आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)