झांसी में युवक की आंख फोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार:शराब पिलाकर घुमाने ले गए थे, मारपीट कर सिर फोड़ा था, इससे आंख की रोशनी गई
झांसी में युवक के सिर में गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह फरारी के दौरान दोस्तों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी उत्पात मचा रहा है। पिछले दिनों उसका चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वह पुलिस की राडार पर आ गया। रविवार रात को पुलिस ने मुखबर की सूचना पर आरोपी शिवम अहिरवार उर्फ शिवा वारदात को गिरफ्तार कर लिया। उसने 3 साथियों के साथ मिलकर 8 अप्रैल की रात को शनी वंशकार से मारपीट की थी। इससे शनि की आंख की रोशनी चली गई। 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। हमले में शामिल था एक रिश्तेदार सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया- दतिया के सेवड़ा चुंगी निवासी शनी वंशकार नवाबाद थाना क्षेत्र के बजरंग कॉलोनी में जगदीश प्रसाद के फ्लैट में किराए से रहता था। 8 अप्रैल की रात लगभग 11:30 बजे फ्लैट पर रिश्तेदार भूपेंद्र वंशकार, शनि महाराज शराब लेकर आए। सभी ने मिलकर शराब पी और खाना खाया। इसके बाद चाय पीने के बहाने उसे घुमाते हुए मुस्तरा स्टेशन के आउटर पर ले गए। वहां दो अज्ञात युवक आ गए। सभी ने मिलकर लात-घूसों और डंडों से मारपीट की। इससे उसका सिर फट गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। पुलिस ने केस दर्ज किया था। भूपेंद्र ने हत्या कर दी थी इसके बाद भूपेंद्र और उसके साथी ने पिछले दिनों प्रेमनगर थाना क्षेत्र में परवेज अली की हत्या कर दी थी। दोनों हत्या में पकड़े गए थे। 13 अक्टूबर को पुलिस ने बड़ागांव गेट बाहर सुंदरम कॉलोनी निवासी शिवम गोस्वामी उर्फ शिवम महाराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मैरी निवासी शिवम अहिरवार उर्फ शिवा वारदात फरार चल रहा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव और इलाइट चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके मैरी अंडरपास के पास से आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)