नोएडा में डांडिया नाइट के दौरान पार्किंग को लेकर झगड़ा:कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक युवक हिरासत में
नोएडा की सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में शनिवार रात डांडिया नाइट के दौरान कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार में सवार पांच युवतियों और दो युवकों ने गाली-गलौज की। भागने की कोशिश में कार ने कई खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि डांडिया नाइट में आए आशु नाम के युवक का पार्किंग को लेकर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) सदस्यों से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर लोगों ने आशु से मारपीट की और उसकी कार को भी नुकसान पहुंचाया। सुरक्षा कर्मचारी योगेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना के बाद नोएडा हाईराइज फेडरेशन और एओए के सदस्यों समेत 100 से ज्यादा निवासी सेक्टर-113 थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सोसाइटी के लोगों का दावा है कि कार में शराब की खाली बोतलें मिली हैं। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)