झांसी नगर निगम ने भगवान को भेजा हाउस टैक्स बिल:लिखा-भगवान हनुमान आप पर गृहकर का 976 रुपए बकाया है

Oct 10, 2026 - 11:01
0
झांसी नगर निगम ने भगवान को भेजा हाउस टैक्स बिल:लिखा-भगवान हनुमान आप पर गृहकर का 976 रुपए बकाया है
झांसी में अब बजरंगबली को भी गृहकर चुकाना होगा! नगर निगम ने गुदरी मोहल्ले के करीब 60 साल पुराने हनुमान मंदिर के नाम 976 रुपए का बिल भेज दिया। इसमें चालू साल के कर के साथ पुराने बकाए और ब्याज का हिसाब भी जोड़ दिया। बिल देखकर मंदिर के पुजारी हैरान रह गए। अब पार्षद ने नगर निगम से बिल वापस लेने की मांग की है। मामला वार्ड नंबर 20 के गुदरी मोहल्ले में बड़ागांव गेट क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर का है। नगर निगम की ओर से जारी वित्तीय वर्ष 2026-27 के गृहकर बिल में भवन का नाम ‘हनुमान जी का मंदिर’ दर्ज किया गया है। बिल में कुल 976 रुपए जमा करने के लिए कहा गया है। इसमें चालू वित्तीय वर्ष का 98 रुपए गृहकर, 784 रुपए पुराना बकाया और 94 रुपए ब्याज शामिल है। बिल में एक अप्रैल 2018 से कर निर्धारण नगर निगम के बिल में मंदिर का कर निर्धारण एक अप्रैल 2018 से दर्ज है। करीब छह दशक पुराने मंदिर के नाम पर गृहकर का बिल जारी होने के बाद निगम की कर निर्धारण प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर बिल वापस लेने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User