झिंगहा घाट पर नदी में डूबा 11 साल का बच्चा:बहराइच में 21 घंटे से तलाश जारी, परिवार बेहाल

Oct 10, 2026 - 12:23
0
झिंगहा घाट पर नदी में डूबा 11 साल का बच्चा:बहराइच में 21 घंटे से तलाश जारी, परिवार बेहाल
बहराइच के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में डूबे 11 साल के शौर्य बाजपेयी का 21 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ टीम नदी में उसकी तलाश कर रही है। शनिवार सुबह से खोज जारी है, पर दोपहर तक सफलता नहीं मिली। नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ले के अर्जुन बाजपेयी का बेटा शौर्य शुक्रवार को दो दोस्तों के साथ झिंगहा घाट गया था। दोपहर करीब दो बजे वह नदी में उतरा और गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने परिजनों को जानकारी दी। शौर्य के डूबने की खबर से परिवार परेशान हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, पर कोई सुराग नहीं मिला। देर रात एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। रात से ही टीम शौर्य की तलाश में जुटी है। परिवार उसके मिलने की उम्मीद लगाए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User