झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:आगरा-फिरोजाबाद हाईवे किनारे झरना नाला के पास की घटना, पुलिस जांच में जुटी
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रविवार सुबह झोपड़ी में 35 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव आगरा-फिरोजाबाद हाईवे किनारे झरना नाला के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पहचान कान्हा वन, बालाजी मंदिर के पास रहने वाले अमित कुमार (35) पुत्र कैलाश बाबू के रूप में हुई। घटना के समय उसके भाई अनिल, अखिल और अमर मौके पर मौजूद थे। नशे का आदी था युवक परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित शराब पीने का आदी था। नशे में वह अक्सर परिवार के लोगों से झगड़ा करता था। परिजनों के मुताबिक, उसने पहले भी कई बार नशे की हालत में अपने हाथों पर ब्लेड से चोट पहुंचाई थी। आत्महत्या के कारणों की जांच थाना ट्रांस यमुना के पुलिस अधिकारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 7:18 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद चौकी प्रभारी ऋषि कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)