लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के धरने का चौथा दिन:हॉस्टल में रूम न मिलने पर कर रहे प्रदर्शन, मेरिट के आधार पर कमरे की मांग
लखनऊ विश्वविद्यालय में हॉस्टल में रूम न मिलने से नाराज छात्रों का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। छात्र पात्र स्टूडेंट्स को मेरिट के आधार पर हॉस्टल में कमरा देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंद और पात्र छात्रों को हॉस्टल में रूम देना चाहिए। छात्रों का आरोप- पात्र स्टूडेंट्स को हक नहीं मिल रहा छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में रूम आवंटन सिफारिश के आधार पर किया गया। जिसके चलते कई पात्र स्टूडेंट्स को उनका हक नहीं मिला। धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। रूम दिलाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में रूम दिलाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए। पात्र होने के बावजूद जिन छात्रों को हॉस्टल में रूम नहीं मिला है, उन्हें दिलाया दिया जाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रक्रिया से उनके साथ अन्याय हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)