झूलेलाल वाटिका में बप्पा का 1008 नामों से महाभिषेक:108 किलो का मोदक रहा मुख्य आकर्षण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेशोत्सव के दौरान गुरुवार को भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य महाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल और पांच फलों के रस के साथ भगवान गणेश के 1008 नामों का जाप करते हुए यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसमें कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों आम श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बप्पा का अभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम के समय भगवान को समर्पित किया गया 108 किलो का विशाल महामोदक आकर्षण का केंद्र रहा। इसे कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और महिला सदस्यों ने संयुक्त रूप से भेंट किया। कार्यक्रम में कोलकाता से आए भजन गायक संजय शर्मा ने '108 किलो का लड्डू तेरे लिए ले आए, बप्पा क्यों न भोग लगाएं' गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद उनके निर्देशन में 'राधा-कृष्ण महारास' और 'शिव बारात' की शानदार नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)