जीएसटी फ्रॉड में लकड़ी कारोबारी गिरफ्तार:अपनी दुकान और बिजली बिल देकर एबीआर ट्रेडर्स का पंजीकरण कराया

Sep 27, 2026 - 00:16
0
जीएसटी फ्रॉड में लकड़ी कारोबारी गिरफ्तार:अपनी दुकान और बिजली बिल देकर एबीआर ट्रेडर्स का पंजीकरण कराया
बरेली में जीएसटी फ्रॉड के आरोप में लकड़ी कारोबारी लक्ष्मीनारायण (40) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर फर्जी फर्म के पंजीकरण के लिए पता देने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में उसने 70 हजार रुपये नकद और कुछ रकम यूपीआई से मिलने की बात कबूल की है। यह मामला 18 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था। जांच में 2024-25 में 67.44 लाख और 2025-26 में 57.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि रामपुर निवासी अशद मियां ने उसे फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी धोखाधड़ी की योजना बताई। उसने पता और बिजली का बिल दिया, जिससे 'एबीआर ट्रेडर्स' का पंजीकरण हुआ। आरोपी ने यह भी बताया कि फर्जी फर्मों का संचालन, बिल तैयार करना और आईटीसी क्लेम रामपुर से कंप्यूटर के जरिए होता था। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User