नोएडा में लघु उद्योग विभाग के निजी सहायक की मौत:शराब पीने के बाद होटल की खिड़की से गिरे, शव नीचे मिला

Sep 27, 2026 - 00:16
0
नोएडा में लघु उद्योग विभाग के निजी सहायक की मौत:शराब पीने के बाद होटल की खिड़की से गिरे, शव नीचे मिला
ग्रेटर नोएडा के होटल ओएसिस में लखनऊ के लघु उद्योग विभाग के निजी सहायक हरगोविंद (63) की संदिग्ध मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव होटल के नीचे मिला। माना जा रहा है कि रात में कमरे की खिड़की से गिरने से उनकी जान गई। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाए। हरगोविंद लखनऊ से ट्रेड शो देखने ग्रेटर नोएडा आए थे। वह रिटायरमेंट के बाद सीईओ के निजी सहायक थे। शुक्रवार रात हरगोविंद पांच दोस्तों के साथ होटल पहुंचे। सबने खाना खाया, शराब पी और फिर अपने कमरों में सोने चले गए। शनिवार सुबह होटल कर्मचारी चाय देने पहुंचा तो हरगोविंद कमरे में नहीं मिले। खिड़की खुली थी और नीचे उनका शव मिला। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। हरगोविंद का बेटा भी मौके पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया, शुरुआती जांच में खिड़की से गिरने से मौत की बात सामने आई है। रात में शराब पीने के बाद संतुलन बिगड़ने से गिरने की आशंका है। असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। अभी तक कोई शिकायत नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के द्वारा शव को अपने साथ ले जाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User