जीएसटी फर्जीवाड़े में दो साल से वांछित गिरफ्तार:अलीगढ़ में दर्ज मुकदमे में आरोपी है उत्तराखंड का गुलाब सिंह, गौतमबुद्ध नगर में दबिश देकर पकड़ा
धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले में सासनी गेट पुलिस ने दो साल से वांछित आरोपी गुलाब सिंह को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने, उनका इस्तेमाल करने, आपराधिक साजिश और जीएसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, गुलाब सिंह पुत्र दर्शन सिंह उत्तराखंड के गदरपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरी बकैनिया का निवासी है। उसके खिलाफ थाना सासनी गेट में मुकदमा अपराध संख्या 252/2024 दर्ज है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के साथ जीएसटी अधिनियम की धारा 132 लगाई गई है।
गौतमबुद्ध नगर में दबिश देकर पकड़ा
सासनी गेट पुलिस की टीम ने गौतमबुद्ध नगर में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार धाकड़ और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)