ऑनलाइन मिलेगी GDA की हर प्रॉपर्टी की डिटेल:सभी संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग भी होगी

Oct 18, 2026 - 21:43
0
ऑनलाइन मिलेगी GDA की हर प्रॉपर्टी की डिटेल:सभी संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग भी होगी
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की हर प्रॉपर्टी की डिटेल अब ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। पार्क, जलाशय, नाली, भवन और अन्य संपत्तियों की लोकेशन सहित जानकारी उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी ले सकेगा। उसको लेकर किसी प्रकार का वाद लंबित होने की जानकारी भी मिल जाएगी। प्रॉपर्टी की तस्वीर भी ऑनलाइन ही देखने को उपलब्ध रहेगी। इसके लिए प्राधिकरण जीआईएस आधारित भूमि, परिसंपत्ति और शहरी प्रबंधन प्लेटफार्म विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसे एकीकृत प्रबंधन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एनआईसी को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस प्रणाली से जमीन को सुरक्षित भी रखा जा सकेगा। यदि कोई कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उसका पता प्राधिकरण को लग जाएगा। मूल रूप से जमीन की स्थिति और उसमें आए बदलावों के आधार पर जमीन पर कब्जे की कोशिशों का पता लगाया जाएगा। मानचित्र की स्वीकृति के लिए जरूरी निरीक्षण भी हो सकेगा। इसके साथ ही निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता का पता भी लगाया जा सकेगा। पुराने अभिलेख सुरक्षित रहेंगे डिजिटल व्यवस्था के तहत जीडीए की छोटी-बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर भी नजर रखी जाएगी। वर्कफ्लो और परियोजना निगरानी प्रणाली के जरिए कार्यों की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा। वहीं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शहरी विस्तार विश्लेषण से भविष्य में शहर के फैलाव और जमीन की जरूरतों का आकलन करने में मदद मिलेगी। इससे आगे की भूमि योजना और लैंड बैंक के प्रबंधन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही जीडीए के रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने निर्माण संबंधी अभिलेखों, मानचित्रों, योजनाओं और संपत्ति फाइलों को सुरक्षित रखने की तैयारी भी है। इनके संरक्षण, पुनर्स्थापन और डिजिटलीकरण के साथ आधुनिक भंडारण व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसमें मानचित्र रखने की विशेष अलमारियां, कॉम्पैक्टर और अम्ल रहित संरक्षण सामग्री जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के साथ उनकी डिजिटल प्रतियां उपलब्ध होंगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि प्राधिकरण की प्रॉपर्टी और डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों का डिजिटल डिटेल तैयार की जा रही है। इससे सभी प्रॉपर्टी की ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। दस्तावेजों का रख-रखाव भी आसान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User