जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही पूरी दवा:मरीज बोले डॉक्टर ने अलग पर्ची पर लिखकर बाहर से लेने को कहा
आगरा जिला अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों को सभी दवाइयां अस्पताल से नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर इलाज के दौरान कुछ दवाइयां अस्पताल की ओर से उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि बाकी दवाइयां अलग पर्ची पर लिखकर बाहर से खरीदने के लिए कहा जा रहा है। इससे मरीजों को बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह परेशानी का कारण बन रहा है। डॉक्टर ने अलग पर्ची पर लिखकर बाहर से लेने को कहा जिला अस्पताल में इलाज कराने आए घनश्याम ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें एक पर्चे पर दवाइयां लिखकर दीं और जो अस्पताल से मिल गईं। लेकिन एक छोटी पर्ची पर सिरप लिख कर दिया वो अस्पताल में नहीं मिला। डॉक्टर ने इसे बाहर से खरीदने को कहा। घनश्याम के मुताबिक, अब उन्हें यह सिरप बाजार से खरीदना पड़ेगा। घुटने के दर्द से परेशान महिला को भी नहीं मिली पूरी दवा विजय नगर क्षेत्र से जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला ने बताया कि उसके घुटने में ज्यादा दर्द था। वह इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसे सभी दवाइयां अस्पताल से नहीं मिल सकीं। महिला के मुताबिक, कुछ दवाइयां मिल गईं, जबकि एक दवा अलग पर्ची पर लिखकर दी गई। उसे बताया गया कि यह दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है और बाहर से खरीदनी पड़ेगी। महंगी दवाइयां खरीदने से बढ़ रहा खर्च मरीजों का कहना है कि इलाज के दौरान जब सभी दवाइयां अस्पताल से नहीं मिलतीं, तो उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ता है। इससे इलाज का खर्च बढ़ जाता है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों की शिकायत है कि डॉक्टर अस्पताल की पर्ची पर दवाइयां लिखने के बजाय कुछ दवाइयां अलग पर्ची पर लिखकर बाहर से खरीदने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिला अस्पताल में कौन-कौन सी दवाइयां उपलब्ध हैं और मरीजों को बाकी दवाइयां बाहर से क्यों खरीदनी पड़ रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)