जिलाधिकारी ने कैंप दिवस पर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण:मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत दिए जरूरी निर्देश
पीलीभीत में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों का मकसद छूटे हुए पात्र नागरिकों और 18 साल की उम्र पूरी कर रहे नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने राम लुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बूथ 303-307) और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज (बूथ 382-389) समेत कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बारातबोझ (बूथ 191-192) और राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया (बूथ 61-65) का भी जायजा लिया। फॉर्मों का निपटारा समय पर हो डीएम ने बीएलओ से नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन या स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 के आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और फॉर्मों का निपटारा समय पर हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रसून द्विवेदी और नगर मजिस्ट्रेट पी.एल. मौर्य ने भी अपने क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)