महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग:राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा लेटर

Oct 17, 2026 - 16:41
0
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग:राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा लेटर
हापुड़ में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग उठी है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभ्यावेदन भेजा है। इसमें देशभर में इस दिन छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि ने बताया कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि सत्य, करुणा व न्याय के प्रतीक हैं। उनके विचार सामाजिक समानता और समावेशी समाज को प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती पर अवकाश से भारतीय संस्कृति और उनके योगदान को सम्मान मिलेगा। राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया मनोज कुमार वाल्मीकि ने सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, श्रम की गरिमा और राष्ट्रीय एकता को मांग का आधार बताया। इससे शैक्षणिक संस्थानों में उनके जीवन-आदर्शों पर चर्चा होगी। पत्र में वंचित वर्गों के आत्मसम्मान और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वाल्मीकि जयंती को स्वच्छता, श्रम-सम्मान और सामाजिक सद्भाव से जोड़ने की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User