जिलाधिकारी व एसपी ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए

Oct 19, 2026 - 18:33
0
जिलाधिकारी व एसपी ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए
बहराइच में दुर्गा प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार शाम चार बजे जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने झिंगहाघाट पहुंचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, प्रकाश, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने पुलिस व राजस्व अधिकारियों से घाट पर लगातार नजर रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, एसडीएम सदर अमन देयोल और नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रतिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User