जलता दीपक लेकर घुटनों के बल मंदिर पहुंचे श्रद्धालु:मां-बाप की सलामती, किसी ने मांगा अच्छा ससुराल, मंदिर में जुटी भीड़

Oct 18, 2026 - 15:38
0
जलता दीपक लेकर घुटनों के बल मंदिर पहुंचे श्रद्धालु:मां-बाप की सलामती, किसी ने मांगा अच्छा ससुराल, मंदिर में जुटी भीड़
फिरोजाबाद में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्त सुबह से ही मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। कई श्रद्धालु घुटनों के बल चलकर हाथों में जलता दीपक लेकर मां के दरबार पहुंचे। किसी ने बीमार पिता के स्वस्थ होने की कामना की तो किसी ने परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। पिता की सेहत और अच्छे जीवनसाथी की कामना सुहाग नगर निवासी काजल ने बताया कि उनके पिता गजेंद्र सिंह करीब डेढ़ साल से सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने पिता के जल्द स्वस्थ होने और सलामती की कामना की। साथ ही अपनी शादी अच्छे घर में होने की प्रार्थना लेकर घुटनों के बल चलकर मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। बहन के घर बेटी जन्मी तो जताया आभार हाथरस निवासी सूरज परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना लेकर मां के दरबार पहुंचे। उन्होंने हाथों में जलता दीपक लेकर घुटनों के बल चलते हुए दर्शन किए। वहीं, न्यू रामगढ़ निवासी ललिता ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन उनकी बहन के घर बेटी का जन्म हुआ था। इस खुशी के लिए मां दुर्गा का आभार जताने वह मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भी घुटनों के बल चलकर दीपक के साथ पूजा की। माता-पिता की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना अवागढ़ निवासी खुशी अपने माता-पिता की खुशहाली और लंबी उम्र की कामना लेकर मां के दरबार पहुंचीं। उन्होंने घुटनों के बल चलकर हाथ में दीपक लेकर माता रानी के दर्शन किए। अष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का नजारा देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User