पति ने प्रेमी के साथ पत्नी को किया विदा:सीतापुर में 17 साल का वैवाहिक रिश्ता खत्म कर गाड़ी में बैठाकर दिल्ली भेजा
सीतापुर में रविवार सुबह करीब 11 बजे 17 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के अंत का मामला सामने आया। पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई तो पति ने उसे उसके साथ जाने की अनुमति दे दी। पति ने खुद पत्नी को गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए रवाना किया। इससे पहले तहसील परिसर में कागजी कार्रवाई के बाद हनुमान मंदिर के सामने महिला और उसके प्रेमी ने एक-दूसरे को माला पहनाई। मामला मिश्रिख तहसील क्षेत्र की है। फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती जानकारी के मुताबिक, विपिन भार्गव की शादी 12 मार्च 2009 को रेखा भार्गव से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। विपिन के अनुसार, करीब 22 दिन पहले उसकी पत्नी घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो उसने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि रेखा की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए अंबेडकर नगर निवासी राहुल कुमार उपाध्याय से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब 22 दिन बाद घर लौटने पर रेखा ने राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई। तहसील में कागजी कार्रवाई के बाद पहनाई माला बताया गया कि शनिवार शाम मिश्रिख तहसील परिसर में आवश्यक कागजी कार्रवाई की गई। इसके बाद हनुमान मंदिर के सामने रेखा और राहुल ने एक-दूसरे को माला पहनाई। पति विपिन ने खुद पत्नी को गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। पति ने दोनों के खुशहाल जीवन की कामना की विपिन का कहना है कि अब उसका पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। उसने दोनों के खुशहाल जीवन की कामना भी की। 17 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते का इस तरह अंत होने की घटना की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)