जलवायु विहार में सेना सम्मान:वायु सेना दिवस पर शहीदों को नमन, बच्चों ने दी प्रस्तुति
ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में भारतीय वायु सेना दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कमांडर रविंद्र कुमार (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के सेवारत और सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारियों, उनके परिवारों और निवासियों ने भाग लिया। समारोह में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन सफेद सागर और बालाकोट एयरस्ट्राइक से जुड़े शौर्य और साहस पर चर्चा की गई। ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के पराक्रम को भी याद किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने सोसाइटी के विकास में योगदान देने वाले निवासियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में देशप्रेम और सेना के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)