जमालुद्दीनपुर में 3 ग्रामीणों की हत्या पर प्रदर्शन:न्याय पार्टी ने न्यायिक जांच, 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी मांगी
बिजनौर में चांदपुर के जमालुद्दीनपुर गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर तीन ग्रामीणों की हत्या के मामले में बुधवार सुबह 11:30 बजे न्याय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 7 अक्टूबर 2026 को जमालुद्दीनपुर गांव में महेंद्र सिंह, उदय सिंह और बाबूराम की हत्या हुई थी। पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई।
न्याय पार्टी ने मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने की बात कही। पार्टी ने जमालुद्दीनपुर और आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नरदेव दत्त, कांता प्रसाद, राजेंद्र कुमार धीमान, सुरेश चंद, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार और लालचंद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)