भारतीय बौद्ध महासभा की पंचशील यात्रा:20 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर में निकलेगी विश्व शांति पंचशील यात्रा

Oct 14, 2026 - 12:55
0
भारतीय बौद्ध महासभा की पंचशील यात्रा:20 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर में निकलेगी विश्व शांति पंचशील यात्रा
सिद्धार्थनगर में महान सम्राट अशोक की धम्म विजयदशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर विश्व शांति पंचशील यात्रा निकाली जाएगी। भारतीय बौद्ध महासभा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में अनुयायी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तहसील स्तरीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटेंगे। भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राम मिलन गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, पंचशील के सिद्धांतों और सम्राट अशोक के धम्म संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। महासभा की ओर से सभी तहसीलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User