जमीन विवाद में एसपी कार्यालय पर दंपति का हंगामा:पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप, न्याय की मांग
जौनपुर के चकइंग्लिश जोरावर खां गांव में खलिहान की जमीन विवाद में एक दंपती ने बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने हंगामा किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। सुषमा यादव के मुताबिक, गांव की आराजी संख्या 75 की 2.43 हेक्टेयर जमीन सरकारी रिकॉर्ड में खलिहान के नाम दर्ज है। उनका आरोप है कि मनोज यादव ने बैनामे के आधार पर कब्जा किया है। दंपती ने दस्तावेजों की जांच की मांग की। पैसे मांगने का आरोप लगाया दंपती ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने 5 सितंबर 2026 को मछलीशहर थानाध्यक्ष से बैनामे पर सफाई मांगी थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अखिलेश सिंह पर दस्तावेज न देने और पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने पीएमओ में भी ऑनलाइन शिकायत की है। उन्होंने जमीन के रिकॉर्ड की जांच, बैनामे को कोर्ट में पेश करने, दोषियों पर कार्रवाई और अधिकारियों की जांच की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)