डिप्टी सीएम केशव मौर्य जालौन पहुंचे:अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा, फिर कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

Oct 14, 2026 - 14:35
0
डिप्टी सीएम केशव मौर्य जालौन पहुंचे:अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा, फिर कार्यकर्ताओं से करेंगे बात
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार दोपहर 1:45 बजे जालौन पहुंचे। उरई स्थित सर्किट हाउस में वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में सीडीओ, डीडीओ, डीसी मनरेगा और बीडीओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद हैं। उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता देखने को मिली। सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद वह करीब 2:30 बजे उप मुख्यमंत्री के होटल जागृति पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह प्रयागराज झांसी स्नातक क्षेत्र के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के कार्यों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। डिप्टी सीएम का जालौन दौरा प्रशासनिक और राजनीतिक, दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर जहां विकास कार्यों की समीक्षा के जरिए सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्तावित बैठक के माध्यम से संगठन से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User