जमीन-विवाद में सुनवाई न होने पर युवक ने लगाई छलांग:बोला- पैर में फ्रैक्चर है, अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा रहा हूं, कोई देखने भी नहीं आया

Oct 08, 2026 - 17:25
0
जमीन-विवाद में सुनवाई न होने पर युवक ने लगाई छलांग:बोला- पैर में फ्रैक्चर है, अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा रहा हूं, कोई देखने भी नहीं आया
फिरोजाबाद में जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर जसराना तहसील की छत से छलांग लगाने वाला विकास जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे पत्नी के साथ गांव सिरौला लौट गया। घायल अवस्था में उसने कहा कि उसकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। मदद के लिए न कोई अधिकारी आया और न ही ऐसा व्यक्ति पहुंचा, जो उसकी मदद कर सके। विकास ने बताया कि तहसील भवन से गिरने के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। अब उसने अस्पताल से छुट्टी ले ली है और पत्नी के साथ गांव लौट रहा है। उसका कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। घटना के बाद प्रशासन में मचा था हड़कंप युवक के तहसील की छत से छलांग लगाने की घटना के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। एडीएम प्रशासन ने तहसील पहुंचकर एसडीएम और सीओ से पूरे मामले की जानकारी ली थी। अधिकारियों ने विवादित जमीन से जुड़ी शिकायतों और पूर्व में कराई गई जांच की रिपोर्ट के संबंध में जानकारी जुटाई। दोनों पक्ष जता रहे जमीन पर मालिकाना हक बताया गया है कि दोनों पक्ष लंबे समय से जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। मामले में पुलिस और राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जानी है। युवक के छत से छलांग लगाने के बाद प्रशासन के सामने जमीन विवाद के साथ उसकी शिकायतों के निस्तारण की चुनौती भी है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि एडीएम पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User