इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन:1360 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Oct 08, 2026 - 17:25
0
इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन:1360 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
इटावा सफारी पार्क में बुधवार को वन्य प्राणी सप्ताह 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। शाम 3 बजे हुए कार्यक्रम में वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 31 विद्यालयों के 1360 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान इटावा के 31 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सात दिनों में कुल 1360 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया, जबकि करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं ने इटावा सफारी पार्क का निःशुल्क भ्रमण किया। रैली से हुई सप्ताह की शुरुआत वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत 2 अक्टूबर को वन्यजीव संरक्षण जागरूकता रैली के साथ हुई। इसके बाद 3 अक्टूबर को स्लोगन, फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं। 4 अक्टूबर को फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और संरक्षण संदेश प्रस्तुति आयोजित हुई। 5 अक्टूबर को फुटप्रिंट एवं एनिमल ट्रैक क्विज और ‘मैं कौन हूं’ प्रतियोगिता हुई। 6 अक्टूबर को भाषण, कहानी लेखन और कविता पाठ कराया गया। 7 अक्टूबर को प्राकृतिक आकृति पहचान और जैव विविधता क्विज आयोजित हुई। अंतिम दिन इटावा सफारी वाइल्डलाइफ क्विज, फैंसी ड्रेस और स्किट प्रतियोगिता कराई गई। 75 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार समापन समारोह में अलग-अलग वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 75 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यालयों के मैनेजर और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन के लिए गरिमा दीक्षित और वैदेही ठाकुर को विशेष पुरस्कार दिया गया। बच्चों को दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश कार्यक्रम में इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार पटेल समेत वन विभाग और सफारी पार्क की पूरी टीम मौजूद रही। शिक्षा अधिकारी कार्तिक द्विवेदी ने सभी विद्यालयों, छात्र-छात्राओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सफारी पार्क के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं और सफारी भ्रमण के माध्यम से बच्चों को वन्यजीवों एवं जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User