जमीन-विवाद से परेशान सैनिक ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश:देवरिया पुलिस ने रोका, डीएम ने निस्तारण के निर्देश दिए
देवरिया जिले में भूमि विवाद का हल न होने से एक पूर्व सैनिक ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। यह घटना गांधी जयंती के दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे हुई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया। घटना की खबर मिलते ही एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह मौके पर आए। उन्होंने पूर्व सैनिक को समझाया और उसे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के पास ले गए। डीएम ने पूर्व सैनिक की पूरी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने भाटपाररानी के एसडीएम दीपराज सिंह को फोन कर मामले का तुरंत समाधान करने को कहा। अधिकारियों के भरोसे के बाद पूर्व सैनिक को पुलिस सुरक्षा में उसके घर भेज दिया गया। एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने एसडीएम भाटपाररानी को मामले की जांच कर नियमों के हिसाब से हल निकालने के निर्देश दिए हैं। जांच शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)