जंगल में मिली युवती की 23 दिन बाद हुई पहचान:कन्नौज की 16 साल की शिवानी निकली मृतका, आज होगा मामले का खुलासा

Oct 13, 2026 - 13:01
0
जंगल में मिली युवती की 23 दिन बाद हुई पहचान:कन्नौज की 16 साल की शिवानी निकली मृतका, आज होगा मामले का खुलासा
बेला, औरैया। बेला के जंगल में 20 सितंबर को मिले युवती के शव की पहचान 23 दिन बाद हुई है। मृतका कन्नौज के कपूरापुर निवासी 16 साल की शिवानी पुत्री चंद्र प्रकाश निकली। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी। इसके लिए कई जिलों में सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें और जानकारी फैलाई गई। ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह ने शव मिलने की सूचना बेला पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक, शिवानी की मां सुनीता का पहले ही निधन हो चुका है। उसका भाई रजत कुमार (26) सब्जी का कारोबार करता है। उसकी बड़ी बहन नीलम (22) और छोटी बहन नेहा (19) हैं। परिवार में शोक है। शिवानी की मौत किन हालात में हुई और उसका शव जंगल तक कैसे पहुंचा, यह अभी साफ नहीं है। सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले का खुलासा मंगलवार को दोपहर बाद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User