जंगली बाबा धाम में महायज्ञ की तैयारी:28 से होगा विशाल महायज्ञ; शताब्दी वर्ष पर लगेगा भव्य मेला; तैयारियां तेज

Oct 06, 2026 - 10:01
0
जंगली बाबा धाम में महायज्ञ की तैयारी:28 से होगा विशाल महायज्ञ; शताब्दी वर्ष पर लगेगा भव्य मेला; तैयारियां तेज
बलिया के गड़वार स्थित जंगली बाबा धाम पर आगामी 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक होने वाले विशाल महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। यज्ञशाला का निर्माण कर रहे मजदूरों ने बताया कि अभी लगभग 15 दिन का काम शेष है, जिसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। इस बार आयोजन में दो प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। पूज्य चिन्मयानंद बापूजी महाराज श्रीराम कथा और पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज श्रीकृष्ण कथा सुनाएंगे। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष जंगली बाबा का शताब्दी वर्ष है, जिसके चलते इस बार मेले के आकार और भव्यता में विशेष बढ़ोतरी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए इस बार का मेला बेहद खास होने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User