आजमगढ़ में एसडीओ, एसएसओ, जेई के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा:29 सितंबर को बिजली के खंभे में उतरे करंट से हुई थी बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Oct 06, 2026 - 10:01
0
आजमगढ़ में एसडीओ, एसएसओ, जेई के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा:29 सितंबर को बिजली के खंभे में उतरे करंट से हुई थी बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक के चकमाली गांव में 29 सितंबर को बिजली विभाग की लापरवाही से बुजुर्ग सुरेंद्र प्रताप सिंह की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में मृतक के बेटे दीपक सिंह की तहरीर पर निजामाबाद थाने में दत्तात्रेय विद्युत सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर और एसडीओ, एसएसओ सहित संबंधित लोगों के विरुद्ध यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित बेटे ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी इन अधिकारियों ने बिजली के खंभे को नहीं हटाया। यही कारण है कि खंभे में उतरे करंट से पिता की मौत हो गई है। ऐसे में घटना में दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। गुरुवार की रात को हटाया था खंभा आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक के चकमाली गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बुजुर्ग सुरेंद्र प्रताप सिंह 72 पुत्र रघुवीर सिंह की मौत के बाद गुरुवार की देर रात बिजली विभाग के कर्मचारी खंभा हटाने में लगे हुए हैं। हालांकि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा लाइनमैन और संविदा कर्मचारियों के भरोसे ही बिजली विभाग खंबे को घर से बाहर लगाया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कितने लापरवाह है। खंभे के करंट ने ली जान आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक के चकमाली गांव के रहने वाले सुरेंद्र प्रताप सिंह 72 पुत्र रघुवीर सिंह मंगलवार को कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली के खंभे की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर गिर गए। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन लेकर स्थानीय अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User