जनकपुरी में सेवा की पहल:जरूरतमंदों को भोजन बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आगरा में जनकपुरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति की ओर से सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहल की गई। समिति के सदस्यों ने फुटपाथ पर सामान बेचकर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को कागज के पर्यावरण-अनुकूल पैकेटों में पूड़ी-सब्जी वितरित की। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक सेवा के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। प्लास्टिक के स्थान पर कागज के पैकेटों का उपयोग करने की पहल से लोगों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। भोजन वितरण के दौरान सेवा और सहयोग की भावना भी देखने को मिली। कार्यक्रम में जनकपुरी महोत्सव 2026 के सीईओ संजय गोयल, कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश यादव, अखिलेश दुबे, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता, नरेश सिंह, विश्वास शर्मा और विजय बंसल ने सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)